Featuredछत्तीसगढ़पुलिस

CG Naxal Attack: आधी रात जवानों के कैंप पर किया हमला, नक्सलियों ने ने BGL से किया विस्फोट, सर्चिंग जारी

नारायणपुर। CG Naxal Attack: नारायणपुर जिले के अबुझमाड़ इलाके में नक्सलियों ने बुधवार देर रात ईरकभट्टी स्थित कैम्प पर BGL से हमला किया है। जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने कैम्प पर 4 बीजीएल दागे है। लेकिन कैम्प पर दागे 3 बीजीएल फट नहीं पाए। वही एक बीजीएल फटा है। लेकिन इससे बड़ी दुर्घटना टल गई। सभी जवान सुरक्षित हैं।

 

 

CG Naxal Attack: जवाबी कार्रवाई से भाग खड़े हुए नक्सली

 

इस हमले के जवाब में जवानों की कार्रवाई से नक्सली भाग खड़े हुए।मामले की जानकारी देते हुए बस्तर के आईजी सुंदरराज पी ने कहा कि, सुरक्षाबलों के कैंप स्थापित होने से नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगा है। इससे नक्सली बौखला गए हैं। हमले में सभी जवान सुरक्षित हैं।

Related Articles

Back to top button