क्राइमरायपुर

Online Satta : रायपुर पुलिस का ऑनलाइन सट्टा माफिया पर बड़ा प्रहार…! 18 लाख कैश…74 ATM के साथ 26 सटोरिए अरेस्ट…यहां देखें बैक 2 बैक VIDEO

देशभर में फैले सट्टा गिरोह का पर्दाफाश

रायपुर, 26 मई। Online Satta : रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ अब तक की बड़ी कार्रवाई करते हुए देश के कई राज्यों में दबिश देकर बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। क्राइम ब्रांच ने कोलकाता, हरियाणा और बिहार में छापेमारी कर 5 बड़े सट्टा पैनल ध्वस्त किए और 14 ऑनलाइन सट्टा ग्रुप से जुड़े 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ‘लोटस 365’, ‘लायन-4 डॉट कॉम’ समेत कई ऑनलाइन ऐप और वेबसाइट के जरिए करोड़ों का सट्टा कारोबार चला रहे थे। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 18 लाख रुपए नकद, 74 एटीएम कार्ड और करीब 50 लाख रुपए का सामान जब्त किया गया है। रायपुर पुलिसने बताया कि कमिश्नरेट व्यवस्था लागू होने के बाद से अब तक 100 से ज्यादा ऑनलाइन सटोरियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। चार अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दर्ज मामलों की जांच करते हुए क्राइम ब्रांच ने यह बड़ी कार्रवाई की। DCP क्राइम ब्रांच स्मृतिक राजनाला ने कहा कि ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और अवैध नेटवर्क से जुड़े लोगों पर सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button