रायपुर

Train Accident : रायपुर में बड़ा ट्रेन हादसा…! प्लेटफॉर्म के पास मिला लहूलुहान युवक…शरीर से कटकर अलग हुआ एक हाथ

दुर्घटना के बारे में कोई स्पष्ट विवरण नहीं

रायपुर, 26 मई। Train Accident : राजधानी रायपुर के सरस्वती नगर रेलवे स्टेशन पर देर रात हुए दर्दनाक ट्रेन हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। हादसे में एक युवक का दाहिना हाथ कटकर शरीर से अलग हो गया, जबकि उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना रात करीब 2 बजे की है, जब युवक प्लेटफॉर्म के पास घायल अवस्था में तड़पता हुआ मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल मेकाहारा में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। हादसे के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल हादसा कैसे हुआ, इसका स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। सरस्वती नगर रेलवे स्टेशन CCTV फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर मामले की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक ट्रेन की चपेट में कैसे आया।

Related Articles

Back to top button