
लेमरू में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने राम प्रसाद को खंड अध्यक्ष नियुक्त किया। उनकी नियुक्ति से युवाओं में उत्साह, संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने की तैयारी।
कोरबा। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने अपने संगठन विस्तार अभियान के तहत लेमरू क्षेत्र में नई जिम्मेदारी सौंपी है। इस नियुक्ति के तहत राम प्रसाद को लेमरू का खंड अध्यक्ष बनाया गया है। जैसे ही इस घोषणा की जानकारी मिली, क्षेत्र के युवाओं में खुशी और उत्साह की लहर दौड़ गई।

संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बताया कि राम प्रसाद लंबे समय से सामाजिक कार्यों और छत्तीसगढ़ी संस्कृति के संरक्षण में सक्रिय रहे हैं। उनके नेतृत्व में संगठन की पकड़ गांव-गांव तक मजबूत होगी और जनहित के मुद्दों पर आवाज बुलंद की जाएगी।
नव नियुक्त खंड अध्यक्ष राम प्रसाद ने पदभार संभालते हुए कहा “मेरा प्रयास रहेगा कि छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाया जाए। मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ छत्तीसगढ़ी अस्मिता, संस्कृति और अधिकारों के लिए कार्य करूंगा।”
स्थानीय युवाओं ने भी उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन न केवल सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देगा बल्कि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए भी सक्रिय भूमिका निभाएगा। आने वाले दिनों में राम प्रसाद के मार्गदर्शन में विभिन्न जनजागरूकता अभियान और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है, जिससे संगठन की पहुंच और प्रभाव बढ़ेगा।



