Suicide: ऐसा क्या हुआ कि शादी के दूसरे दिन 7वीं मंजिल से कूद गई दुल्हन, पढ़ें पूरी खबर

News Power Zone
1 Min Read

अजमेर। Suicide: राजस्थान के अजमेर में शादी के दूसरे दिन बाद दुल्हन ने बिल्डिंग की 7वीं मंजिल से छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना ज्ञान विहार स्थित गोकुलधाम अपार्टमेंट की है।

 

Suicide: मृतक महिला रौनक बंसल जयपुर की रहने वाली थी। कोमल की 7 जुलाई (रविवार) को अजमेर के बीके कौल नगर गोकुलधाम अपार्टमेंट में फ्लैट नंबर-602 निवासी रौनक बंसल से शादी हुई थी।

 

Suicide: पुलिस ने बताया दुल्हन कोमल के आने पर घर में रस्म चल रही थी। इस दौरान दुल्हन को घबराहट हुई। इसके बाद वह अपने पति के साथ छत पर चली गई। कोमल ने अपने पति से बैठने के लिए एक कुर्सी मंगाई।

 

Suicide: पति छत पर दूसरी तरफ रखी कुर्सी को लेने के लिए गया। इस दौरान उसने छत से छलांग लगा दी। पत्नी को नीचे कूदता देख पति दौड़ता हुआ नीचे भागा और परिवार के साथ हॉस्पिटल लेकर गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। मृतक के मायके वालों को घटना की जानकारी दी जा चुकी है।

Share This Article