Featuredछत्तीसगढ़सामाजिक

CGBSE Result 2026 LIVE: सीजी 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी,NPZ पर देखें लाइव, कौन बना टॉपर

रायपुर। CGBSE Result 2026 LIVE: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं बोर्ड 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया। दोपहर 2:30 बजे, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की उपस्थिति में नवा रायपुर स्थित मंत्रालय भवन से रिजल्ट जारी किया। CM साय ने बटन दबाकर आधिकारिक तौर पर परिणामों की घोषणा की।

 

 

इसी के साथ वेबसाइट पर एक लिंक एक्टिव हो गया, जिससे छात्र अपना रोल नंबर डालकर तुरंत अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे। परिणामों की घोषणा होते ही, छात्र अपने अंक और परिणाम ऑनलाइन देख सकेंगे। बता दें कि इस साल 10वीं-12वीं के कुछ 5.66 लाख छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 12वीं के 2,45,785 छात्र शामिल हैं।

 

 

CGBSE Result 2026 LIVE: रिजल्ट चेक करने का पूरा प्रोसेस

 

छात्र नीचे दिए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं

 

1.सबसे पहले आप CGBSE की आधिकारिक वेबसाइट https://cgbse.nic.in/ या https://results.cg.nic.in/ पर जाएं,

2.फिर वेबसाइट के होम पेज पर Chhattisgarh Board 10th Result 2026 या Chhattisgarh Board 12th 3.Result 2026 लिंक पर क्लिक करें,

4.अब छात्र एडमिट कार्ड पर दिए गए रोल नंबर और कैप्चा कोड को सही से दर्ज करें,

5.रिजल्ट देखने के लिए सबमिट बटन पर क्लिक करें,

6.आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा. इसे चेक करें और पीडीएफ डाउनलोड करें।

 

https://cgbse.nic.in/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button