रायपुर, 22 दिसंबर। SP Transferred : राज्य सरकार ने दो जिलों के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) का ट्रांसफर कर दिया है। धार्मिक धर्मांतरण से जुड़े विवाद के बाद राज्य सरकार ने कांकेर एसपी इंदिरा कल्याण एलेसेला को हटा दिया है। निखिल अशोक राखेचा को कांकेर का नया एसपी नियुक्त किया गया है। वेदव्रत सिरमौर गरियाबंद के नए पुलिस अधीक्षक होंगे।