Featuredकोरबाक्राइमपुलिस

KORBA : भाजपा नेत्री की दबंगई.. थाने के भीतर किसान को कहे अपशब्द, टीआई ने कहा…

कोरबा। विष्णु के सुशासन पर पार्टी के नेताओं की दबंगई भारी पड़ रही है। इस कड़ी में भाजपा नेत्री की दबंगई सोशल मीडिया में जमकर ट्रेंड हो रहा है। थाने के भीतर एक युवक को अपशब्द कहते हुए रोड तेरे बाप… है कहते हुए धमका रही है। इस घटना क्रम पर टीआई तेज यादव का कहना है सड़क में साइड को लेकर पहले विवाद हुआ था। मामले में शिकायत मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि कोरबा जिले के बांकीमोंगरा क्षेत्र की एक भाजपा नेत्री व पूर्व नगर पालिका सदस्य रहीं ज्योति महंत ने बांकीमोगरा थाना भवन के सामने थाना परिसर में एक ग्रामीण को जमकर अपशब्द कहे। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड हो रहा है। जानकारी के मुताबिक ग्राम बरेडिमुड़ा का रहने वाला किसान अपने बैल को लेकर आ रहा था कि इस दौरान भाजपा नेत्री भी अपने कार से जा रही थी। किसान बैल को लाते वक्त मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था और उसने सामने वाले को जिससे बात कर रहा था उसे गाली भी दिया लेकिन भाजपा नेत्री ने इस गाली को अपने ऊपर ले लिया। रावणभाटा मैदान मार्ग में उस ग्रामीण से मारपीट की गई और उसके बाद उसे थाना भी कुछ युवकों के द्वारा लाया गया। यहां भी उसे साथ थाना भवन के सामने परिसर के भीतर मारा-पीटा गया। वीडियो में नेत्री अश्लील गाली का उच्चारण कर बता रही हैं कि ग्रामीण ने किस तरह से अपशब्द का प्रयोग किया। ग्रामीण की पिटाई के दौरान आस पास के कुछ युवा भी एकत्र हो गए और वह भाजपा नेत्री का सपोर्ट करते नजर आए।

Related Articles

Back to top button