SHO अभिनवकान्त को मिला कानून ब्यवस्था में सराहनीय कार्य के लिए सम्मान..केंद्रीय राज्य मंत्री ने सौंपा प्रशस्ति पत्र…

News Power Zone
1 Min Read
Oplus_131072

कोरबा। कोरबा जिले के बालको में पदस्थ एसएचओ अभिनवकांत सिंह को कानून ब्यवस्था में सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने प्रशस्ति पत्र देकर क़ानून के रखवाले को बधाई दी।

Korba: भाई भतीजा में उलझी बीजेपी पार्षद उम्मीदवारों की सूची, आरक्षण से बिगड़ा खेल तो बैक डोर एंट्री

 

बता दें कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अफसरों को सम्मानित किया गया। इस कड़ी में कोरबा जिले के बालको थाना में पदस्थ निरीक्षक अभिनवकांत सिंह को कानून ब्यवस्था के सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया।आपको बताते चले कि निरीक्षक अभिनवकांत की गिनती कड़क अफसरों में होती हैं । वे रायगढ़ जिले के बड़े थाना चक्रधर नगर में पदस्थापना के दौरान कई सराहनीय कार्य किए है। वर्तमान में वे कोरबा जिले के कई थाने में कार्य करते हुए विभागीय कार्यो में सराहनीय योगदान दे चुके है। यही वजह है कि उन्हें इस गणतंत्र दिवस कानून ब्यवस्था के सराहनीय कार्य ले लिए नवाजा गया है । श्री सिंह को केंद्रीय राज्य मंत्री और एसपी सिदार्थ तिवारी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।

Share This Article