कोरबा

Shivay Hospital Korba : उपचार से आगे बढ़कर मानवता की मिसाल…! शिवाय हॉस्पिटल में सेवा-समर्पण और संवेदना के साथ मनाई गई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती

संवेदना और पौधारोपण का संदेश

कोरबा, 06 जुलाई। स्वास्थ्य सेवा केवल इलाज तक सीमित नहीं, बल्कि समाज और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी भी है। इसी संदेश के साथ कोरबा के शिवाय हॉस्पिटल में भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती श्रद्धा, सेवा और सामाजिक सरोकार के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, चिकित्सकों और नागरिकों ने मानव सेवा और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में प्रदेश के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, महापौर संजू देवी राजपूत, झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के संयोजक अमित टमकोरिया, शिवाय हॉस्पिटल के संचालक डॉ. दिविक एच. मित्तल, एमडी यशा मित्तल सहित भाजपा पदाधिकारी, चिकित्सक और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत अस्पताल परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

मंत्री लखन लाल देवांगन ने शिवाय हॉस्पिटल की सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंदों की निस्वार्थ सेवा ही सच्ची राष्ट्रसेवा है। वहीं महापौर संजू देवी राजपूत ने अस्पताल को स्वास्थ्य सेवाओं के साथ सामाजिक दायित्व निभाने वाली प्रेरणादायी संस्था बताया।

शिवाय हॉस्पिटल के संचालक डॉ. दिविक एच. मित्तल ने कहा कि “हर मरीज किसी परिवार की उम्मीद होता है, इसलिए उपचार के साथ संवेदनशील व्यवहार भी उतना ही जरूरी है।” वहीं एमडी यशा मित्तल ने कहा कि चिकित्सा केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का सबसे पवित्र माध्यम है। कार्यक्रम का समापन समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण और मानवीय मूल्यों को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ।

Related Articles

Back to top button