FeaturedBreakingकोरबाक्राइम

Korba News: घर के किचन में खून से लथपथ मिली वृद्ध की लाश, मौके पर पहुंची क्रा‌ईम मोबाइल यूनिट,पोस्टमॉर्टम के बाद सामने आएगी मौत की वजह

Korba News: कोरबा। जिले के थाना पाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नगोईभाठा में रविवार को परदेशी सिंह मरकाम पिता स्वर्गीय महेत्तर सिंह मरकाम उम्र 62 वर्ष का शव घर के किचन में खून से लथपथ पड़ा।

 

घटना की सूचना पर सीन ऑफ क्रा‌ईम मोबाइल यूनिट कोरबा से वैज्ञानिक अधिकारी डॉ राजश्री सिंह प्रधान आरक्षक हेमंत चौहान आरक्षक राजेश कुमार चंद्रा घटना स्थल पहुंचे घटनास्थल एवं शव का बारीकी से निरीक्षण।

जांच में मृतक के सिर पर तीन गहरे चोट के निशान हैं जो किसी नुकीले कुदाल जैसे हथियार से बन सकते हैं। प्रथम दृष्टीया मामला हत्या कर साक्ष्य छुपाया जाना प्रतीत होता है। जिसके बाद पुलिस टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र कर एफएसएल परीक्षण के लिए भेज दिया है। मृतक की डेड बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button