Sex Demanded : शादीशुदा युवक ने की लेडीज टेलर से सेक्स की मांग…! मना करने पर गाली-गलौज और किडनैप की धमकी…पीड़िता ने थाने में दर्ज कराई शिकायत
पत्नी के कपड़े सिलवाने के बहाने लिया था मोबाइल नंबर
दुर्ग, 05 दिसंबर। Sex Demanded : दुर्ग जिले के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में एक शादीशुदा युवक द्वारा लेडीज टेलर महिला से सेक्स की डिमांड, गाली-गलौज और अपहरण की धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित महिला और उसके पति ने आरोपी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
पत्नी के कपड़े सिलवाने के बहाने लिया था मोबाइल नंबर
पीड़िता का कहना है कि वह महिलाओं के कपड़े सिलाई का काम करती है। लगभग डेढ़ साल पहले आरोपी गनपत ध्रुव अपनी पत्नी के कपड़े सिलवाने के बहाने उसके घर आया था और इसी दौरान उसने महिला का मोबाइल नंबर ले लिया। शुरुआत में बातचीत सामान्य रही, लेकिन कुछ समय बाद आरोपी बार-बार फोन कर अश्लील बातचीत करने लगा।
महिला के पति ने भी इसका विरोध किया था, जिसके बाद आरोपी कुछ समय शांत रहा। लेकिन 28 नवंबर 2025 को दोबारा उसने अलग-अलग नंबरों से फोन कर छेड़छाड़ और बदसलूकी शुरू कर दी।
अश्लील बातें और बहकाने की कोशिश
पीड़िता के अनुसार आरोपी फोन पर अश्लील बातें करता, अपने कथित अफेयर का जिक्र कर उसे बहकाने की कोशिश करता, उसे फिजिकल रिलेशनशिप हेतु मजबूर करता था। जब महिला ने सख्ती से विरोध किया, तो आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी।
किडनैप की धमकी
महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने धमकाते हुए कहा कि, अगर बात नहीं मानी तो तुम्हें उठवा लूंगा और अपहरण कर ले जाने की धमकी दी। इसके अलावा उसने महिला के पति को भी फोन कर गाली-गलौज की और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इन धमकियों के कारण महिला और उसका परिवार डरा हुआ है।
लगातार परेशान होकर थाने पहुंची महिला
महिला ने शिकायत में कहा है कि यदि भविष्य में उसके या उसके परिवार के साथ कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसके लिए वही युवक जिम्मेदार होगा।



