CG NEWS :महिलाओं ने SSP से की शिकायत..बोले शोभा ठाकुर के गुर्गे केस वापस लेने की दे रहे धमकी है साहब…

News Power Zone
2 Min Read

रायपुर। रोजगार व लोन दिलाने के नाम पर सैकड़ों महिलाओं का बैंक खाता खुलवाकर सटोरियों को देने के मामले में जेल भेजी गई शोभा ठाकुर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने पीड़ित महिलाएं सामने आ रही हैं। ऐसी 15 महिलाए एसएसपी संतोष सिंह से मिलने कार्यालय पहुंची लेकिन उनकी मुलाकात नहीं हो पाई लिहाजा कार्यालय में मौजूद महिला अफसर को उन्होंने शिकायत पत्र सौंपा। इसके बाद सिविल लाइन पुलिस थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज करने शिकायत आवेदन दिया।CG NEWS

पीड़ित शाहिना बानो, सलमा बेगम, नफीशा बेगम, असलम खान, शेख मजहर, शेख जलालुउद्दीन, नासिर खान, सोनिया अग्रवाल ने सौंपे गए आवेदन में बताया कि शोभा ठाकुर ने मई महीने में स्वरोजगार करने का झांसा देकर महिला समूह को लोन दिलाने को कहा।CG NEWS

 

महिलाओं के खुलवाए अकाउंट और एटीएम-चेकबुक रख लिए अपने पास
इसके लिए सभी से आधार कार्ड, फोटो आदि दस्तावेज लेकर आशीष व सोहेल खान नामक व्यक्ति को भेजकर सिविल लाइन स्थित एयू स्माल फाइनेंस बैंक में खाता खुलवाया फिर सभी के पासबुक, चेकबुक, एटीएम कार्ड आदि अपने पास ही रख लिए।CG NEWS

शोभा ने ठाकुर ने अपने संस्था से जुड़े लोगों के मोबाइल नंबर खाते से रजिस्टर करवा लिया था ताकि किसी भी महिला को खाते में होने वाले लेनदेन की जानकारी न मिल सके। जब उन्हें पता चला कि शोभा ठाकुर गिरफ्तार हो चुकी है और उनके खाते से करोड़ों का लेनदेन हुआ है तो वे डर गई। बाद में बैंक से स्टेटमेंट निकलवाया तो सभी के खातों से लाखों रुपये का ट्रांजेक्शन होना पाया गया।CG NEWS

Share This Article