छत्तीसगढ़कोरबाक्राइमपुलिस

Korba Breaking: ताजिया देखने के दौरान मारपीट, गांव में फोर्स तैनात

कोरबा Korba Big News। जिले में जलती हुई आग के भट्ठा में धकेलने से 17 वर्षीय नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गया है. उन्हें जिला मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। यह घटना करतला थाना क्षेत्र के नोनबिर्रा गांव की है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

 

मिली जानकारी के मुताबिक, मोहर्रम muharram के अवसर पर ताजिया देखने के दौरान दो गुटों में मारपीट हुई. इस दौरान यह घटना घटी है. घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई है. भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे. बताया जा रहा कि पुराने विवाद को लेकर मारपीट की घटना घटी, इस दौरान नाबालिग को आग के भट्‌ठा में धकेल दिया गया.

 

पुराने विवाद की कही जा रही बात

 

 

घटना को लेकर कहा जा रहा है कि स्कूली छात्रों का पहले का विवाद रहा है। पुराने रंजिशन को भुनाने ल लिए मंगलवार को समुदाय के लड़के एक राय होकर फिर विवाद किये और  जल रहे अंगार में धकेल दिया। नोन बिर्रा की घटना के बाद पुलिस हर पहलू पर नजर बनाए हुई है।

 

Related Articles

Back to top button