कोरबा

Road Accident : कोरबा-चांपा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा…! प्याज से लदा डाला वाहन पलटा…चालक की दर्दनाक मौत

यातायात बाधित, पुलिस जांच में जुटी

कोरबा, 03 फरवरी। Road Accident : मंगलवार सुबह कोरबा-चांपा मुख्य मार्ग पर ग्राम पंचायत पताढ़ी के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। कोरबा की ओर से आ रहे ट्रेलर और चांपा की ओर से आ रहे प्याज से लदे डाला वाहन के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई।

हादसे में एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

डाला वाहन का चालक केबिन में फंस गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक चालक की पहचान अभी नहीं हो पाई है।ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे तुरंत अस्पताल भेजा गया।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन क्षतिग्रस्त

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। टोल नाका राहत दल ने गैस कटर की मदद से केबिन काटकर चालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों वाहनों की रफ्तार तेज थी और ट्रेलर रॉन्ग साइड से आ रहा था, जिसके कारण यह भीषण हादसा हुआ।

यातायात बाधित, पुलिस जांच में जुटी

हादसे के बाद मुख्य मार्ग पर कुछ समय यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने नियंत्रित कर सुचारू कराया। उरगा थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि मृतक के वाहन मालिक को सूचना दे दी गई है और परिजनों को जल्द ही सूचित किया जाएगा। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और हादसे की विस्तृत पड़ताल जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button