Ganja Seizure Operation : पुलिस का बड़ा प्रहार…! 2700 करोड़ के गांजा नेटवर्क पर वार…खेती को किया नष्ट

News Power Zone
2 Min Read
Ganja Seizure Operation

जगदलपुर, 22 मार्च। Ganja Seizure Operation : जगदलपुर से सटे ओडिशा में पुलिस ने नशे और माओवादी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 महीनों में अवैध गांजा कारोबार पर ऐतिहासिक प्रहार किया है।

1 जनवरी 2025 से 28 फरवरी 2026 तक चले इस अभियान में पुलिस ने 48,160 एकड़ में फैली अवैध गांजा खेती को नष्ट कर दिया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1,444 करोड़ रुपये बताई गई है।

2700 करोड़ के नशे के साम्राज्य पर वार

इस दौरान पुलिस ने राज्यभर से 2,69,166 किलोग्राम तैयार गांजा भी जब्त किया, जिसकी बाजार कीमत लगभग 1,346 करोड़ रुपये आंकी गई है। कुल मिलाकर देखा जाए तो पुलिस ने करीब 2,700 करोड़ रुपये के अवैध नशे के नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है।

आधी रह गई खेती, सिमटा नेटवर्क

गजपति जिला, रायगढ़ जिला और कोरापुट जिला जैसे संवेदनशील इलाकों में गांजा की खेती में करीब 50% की गिरावट दर्ज की गई है। पहले यह नेटवर्क 12 जिलों में सक्रिय था, लेकिन अब सिमटकर सिर्फ 2-3 जिलों तक रह गया है।

लगातार जारी रहेगा अभियान

पुलिस का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि नशे और नक्सल नेटवर्क को पूरी तरह खत्म किया जा सके। इस बड़ी कार्रवाई से न सिर्फ कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है, बल्कि नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को भी बड़ा बल मिला है।

Share This Article