मध्यप्रदेश

Road Accident : भाजपा नेता ने आग ताप रहे 5 लोगों पर चढाई कार… 2 की मौके पर मौत 2 गंभीर…यहां देखें VIDEO

परिजनों और ग्रामीणों ने पोरसा थाने का किया घेराव

मुरैना, 27 दिसंबर। Road Accident : शुक्रवार रात पोरसा थाना क्षेत्र में एक भयानक सड़क हादसा हुआ। जोटई रोड बायपास चौराहे पर तेज़ रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे अलाव पर बैठे पांच लोगों को कुचल दिया। हादसे में इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई, जबकि बाकी गंभीर रूप से घायल हैं।

सड़क किनारे ताप रहे थे अलाव

जानकारी के अनुसार, ठंड से बचने के लिए लोग सड़क किनारे अलाव जला रहे थे। इसी दौरान अनियंत्रित कार वहां आकर लोगों को रौंदती हुई निकल गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कई लोग उछलकर दूर जा गिरे। स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को मुरैना जिला अस्पताल भेजा गया, और गंभीर घायलों को ग्वालियर रेफर किया गया। घटना के बाद आरोप है कि कार एक स्थानीय भाजपा नेता चला रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मौके पर ही आरोपी को पकड़ कर पुलिस को सौंपा गया था, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि राजनीतिक दबाव के चलते पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया। इस मामले को लेकर लोग नाराज हैं। घायलों के परिजनों (Havoc of High Speed) और ग्रामीणों ने पोरसा थाने का घेराव कर धरना शुरू कर दिया है। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि आरोपी के खिलाफ सख्त धाराओं में मामला दर्ज कर तुरंत गिरफ्तारी की जाए और पुलिस की भूमिका की भी जांच की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button