कोरबा

Soldiers : अफसर की ज्यादती पर फूटा गुस्सा…! नगर सैनिकों ने की हड़ताल स्थगित…एक सप्ताह में समाधान नहीं तो फिर आंदोलन

नगर सैनिकों की नाराज़गी बरकरार

कोरबा, 01 दिसंबर। Soldiers : अपने अधिकारी की कथित ज्यादती से नाराज़ नगर सैनिकों ने चल रही हड़ताल को फिलहाल स्थगित कर दिया है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्याओं का एक सप्ताह के भीतर समाधान नहीं हुआ तो वे दोबारा धरना व हड़ताल करने के लिए मजबूर होंगे।

नगर सैनिकों का आरोप है कि संबंधित अधिकारी द्वारा लगातार दुर्व्यवहार, मनमानी और कार्यस्थल पर अनुचित दबाव बनाया जा रहा है। इस व्यवहार के विरोध में नगर सैनिकों ने हड़ताल की घोषणा की थी, जिसके बाद जिला स्तर पर बातचीत की प्रक्रिया शुरू हुई।

बातचीत के बाद सैनिकों ने भरोसा जताते हुए आंदोलन स्थगित कर दिया है, लेकिन साथ ही यह भी साफ कर दिया है कि, उनकी शिकायतों पर ठोस कार्रवाई हो। कार्यस्थल का माहौल सुधारा जाए। अधिकारी के व्यवहार पर जांच हो। अन्यथा वे फिर से आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। फिलहाल प्रशासन मामले की समीक्षा कर रहा है और समाधान के लिए पहल की बात कही जा रही है।

Related Articles

Back to top button