रायपुर

Raipur Rural Murder : रायपुर ग्रामीण में हुआ पहला अपराध…! मंडई में युवक की निर्मम हत्या…हिरासत में 5 संदेही

मंडई स्थल सील, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

रायपुर, 24 जनवरी। Raipur Rural Murder : पुलिस कमिश्नरी में विभाजित होने के बाद रायपुर ग्रामीण पुलिस जिला में हत्या का पहला मामला सामने आया है। तिल्दा थाना क्षेत्र में आयोजित मंडई कार्यक्रम के दौरान एक व्यक्ति की निर्मम हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने रातभर की जांच के बाद 5 संदेहियों को हिरासत में लिया है।

मंडई कार्यक्रम के दौरान हुआ विवाद

मिली जानकारी के अनुसार, मंडई कार्यक्रम के दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गया। इसी दौरान आरोपियों ने एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही तिल्दा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

मंडई स्थल सील, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

पुलिस ने मंडई स्थल की घेराबंदी कर इलाके को अपने कब्जे में लिया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश या पुरानी दुश्मनी की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। रातभर चली पड़ताल के बाद शनिवार दोपहर तक पुलिस ने 5 संदेहियों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ जारी है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किए जाने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button