Road Accident : कटघोरा में बड़ा हादसा…! एंबुलेंस ने कांग्रेस पार्षद के बेटे-बेटी को कुचला…एंबुलेंस की चपेट में आए

News Power Zone
1 Min Read
Road Accident

कटघोरा। Road Accident : छत्तीसगढ़ के कटघोरा नगर के व्यस्त तहसील चौक पर सोमवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित एंबुलेंस ने स्कूटर सवार भाई-बहन को जोरदार टक्कर मार दी। बता दें कि, युवक और युवती की पहचान कुसमुंडा से कांग्रेस पार्षद गीता गावेल के बेटे और बेटी के रूप में हुई है।

टक्कर इतनी भीषण, उड़ गए स्कूटर के परखच्चे

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एंबुलेंस की रफ्तार काफी तेज थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटर के परखच्चे उड़ गए और दोनों भाई-बहन सड़क पर दूर जा गिरे।

मौके पर मची अफरा-तफरी

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की गई।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। एंबुलेंस चालक की लापरवाही को लेकर पूछताछ की जा रही है। फिलहाल घायलों की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

 

TAGGED:
Share This Article