KORBA BREAKING: मैदान में ‘रोला’ दिखाने वाले स्टंटबाज गिरफ्तार… हिमांशु, रामकिशन और मुकेश पर पुलिस का शिकंजा, बाकी फरार!

News Power Zone
1 Min Read

कोरबा। Korba stuntmen arrested police action शहर के घंटाघर ओपन थियेटर मैदान में स्टंट कर दहशत फैलाने वाले युवकों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रोला दिखाने निकले स्टंटबाज अब सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं।

 

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हिमांशु बैरागी, रामकिशन साहू और मुकेश कुमार बैगा को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि ये तीनों मैदान में तेज रफ्तार और खतरनाक तरीके से गाड़ियां दौड़ाकर स्टंट कर रहे थे, जिससे वहां मौजूद लोगों की जान जोखिम में पड़ गई थी।

मामले में पहले ही कई वाहनों को चिन्हित किया जा चुका है, जिनमें THAR समेत अन्य गाड़ियां शामिल हैं। पुलिस ने एक वाहन को जब्त भी किया है, जबकि बाकी आरोपियों और वाहनों की तलाश अभी जारी है।
पुलिस का कहना है कि इस पूरे ‘स्टंट गेम’ में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन पर भी कार्रवाई होगी।

Share This Article