FeaturedBreakingकोरबाक्राइमपुलिस

Korba Breaking: झोराघाट में पुलिस की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: स्टंटबाजों और शराबियों पर चला कटघोरा पुलिस का चाबुक!

​कोरबा | 11 मई 2026 Korba Jhoraghat Police Actionकोरबा पुलिस का “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान अब सड़कों पर कहर बनकर टूट रहा है। रविवार को जब शहर के लोग झोराघाट पिकनिक स्पॉट पर सुहाने मौसम का आनंद ले रहे थे, तभी कटघोरा पुलिस ने वहां चल रहे ‘रफ्तार के खेल’ को पूरी तरह से रोक दिया।

बड़ी कार्यवाही: एक नज़र में

Korba Jhoraghat​ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशों पर हुई इस अचानक छापेमारी ने पिकनिक स्पॉट को ‘स्टंट जोन’ बनाने वाले युवकों में हड़कंप मचा दिया।

 

 

स्टंटबाजी और मोडिफाइड साइलेंसर पर ‘ब्रेक’

​रविवार की छुट्टी के कारण झोराघाट में भारी भीड़ थी। इसी का फायदा उठाकर कुछ युवक बिना साइलेंसर वाली बाइकों से कान फाड़ देने वाली आवाजें निकाल रहे थे और भीड़ के बीच लापरवाही से वाहन चला रहे थे।


पुलिस ने पिकनिक स्पॉट के एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स को सील कर चेकिंग की। शराब पीकर वाहन चलाने वालों की मौके पर ही जांच की गई। नियमों की अनदेखी करने वालों से मौके पर ही भारी जुर्माना वसूला गया।

थाना प्रभारी की दो टूक: “अब परिजन भी नपेंगे”

 

​थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने केवल चालान ही नहीं काटा, बल्कि भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी भी दी है  और कहा है ​”सड़क सुरक्षा कोई मजाक नहीं है। अगर कोई नाबालिग गाड़ी चलाते पकड़ा गया, तो कार्यवाही केवल बच्चे पर नहीं, बल्कि गाड़ी के मालिक और माता-पिता पर भी होगी। झोराघाट की शांति भंग करने वालों की जगह अब हवालात होगी।”

Related Articles

Back to top button