Raipur City News: अनियंत्रित कार ने बिजली के खंभे को मारी टक्कर, बाल-बाल बचे मॉर्निंग वॉक कर रहे लोग

News Power Zone
1 Min Read

रायपुर। Raipur City News: राजधानी रायपुर के सत्ती बाजार इलाके में एक खतरनाक हादसा हुआ। तेज रफ्तार में आ रही स्विफ्ट डिजायर कार ने बिजली के खंभे में टक्कर मार दी, जिससे क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई। इस टक्कर का असर सड़क के पास स्थित एक स्टेशनरी दुकान पर भी पड़ा, और दुकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

Raipur City News: हादसे के वक्त स्थानीय लोग जो मॉर्निंग वॉक पर थे, उन्होंने किसी तरह से अपनी जान बचाई। गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। कार का चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया, जबकि कार के पास पुलिस का तख्ती भी लगी हुई थी।

 

Raipur City News: घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है, और अब चालक की तलाश में जुट गई है। कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई इस घटना ने इलाके में डर का माहौल बना दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे इस मामले की जांच करेंगे और दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।

Share This Article