Raipur City News: रायपुर। BJP’s Rajya Sabha candidate Laxmi Verma will file nomination tomorrow: राज्यसभा चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ में सरगर्मी तेज हो गई है। भाजपा की घोषित प्रत्याशी श्रीमती लक्ष्मी वर्मा कल गुरुवार 05 मार्च को नामांकन दाखिल करेंगी। कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि, पूर्व विधायक एवं प्रदेश महामंत्री नवीन मारकंडेय भी नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं।
Raipur City News: नामांकन के लिए कल गुरुवार अंतिम दिन
बता दें कि राज्यसभा की दो रिक्त सीटों के लिए नामांकन दाखिल करने का कल गुरुवार अंतिम दिन है। सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। लक्ष्मी वर्मा ने अपना नामांकन पत्र खरीद लिया है। नामांकन पत्र लेने के लिए संसदीय कार्यमंत्री केदार कश्यप विधानसभा पहुंचे थे। भाजपा सूत्रों के अनुसार नवीन मारकंडेय ने भी नामांकन पत्र खरीदे हैं और वे डमी प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल कर सकते हैं।
Raipur City News: नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने सभी विधायकों को सुबह 10 बजे विधानसभा पहुंचने के लिए कहा
विधानसभा में संख्या बल के आधार पर भाजपा और कांग्रेस को एक-एक सीट मिलना लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि भाजपा की नजर कांग्रेस प्रत्याशी पर टिकी हुई है। कांग्रेस ने अब तक अपने उम्मीदवार की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
Raipur City News: संभावना जताई जा रही है कि कांग्रेस आज देर रात या फिर कल सुबह प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर सकती है। कल सुबह नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने सभी विधायकों को सुबह 10 बजे विधानसभा पहुंचने के लिए कहा है।



