CG Rajya Sabha Elections : कांग्रेस ने फूलोदेवी नेताम को दोबारा बनाया उम्मीदवार

News Power Zone
1 Min Read
CG Rajya Sabha Elections
रायपुर, 04 फरवरी। CG Rajya Sabha Elections : छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की दो रिक्त सीटों के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी है। पार्टी ने मौजूदा राज्यसभा सदस्य फूलोदेवी नेताम को दोबारा मौका दिया है। प्रदेश में नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि कल निर्धारित है, ऐसे में कांग्रेस नेतृत्व पर शीघ्र निर्णय लेने का दबाव था। बताया जा रहा है कि पार्टी आलाकमान ने संभावित नामों पर मंथन करने के बाद अंतिम फैसला लिया।

इन नामों पर हुई थी चर्चा

सूत्रों के मुताबिक तीन प्रमुख नेताओं के नामों पर विचार हुआ था। इनमें पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और फूलोदेवी नेताम का नाम शामिल था। संगठनात्मक संतुलन और सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए अंततः फूलोदेवी नेताम के नाम पर सहमति बनी और इसकी औपचारिक घोषणा कर दी गई। अब राज्यसभा चुनाव को लेकर प्रदेश की राजनीति में हलचल और तेज हो गई है, क्योंकि दूसरी सीट पर मुकाबले की स्थिति साफ होने का इंतजार है।
Share This Article