Featuredक्राइमछत्तीसगढ़

Raipur City Crime: होली के दिन रामनगर में युवक की चाकू मारकर हत्या, दोस्तों ने भागकर बचाई जान

Raipur City Crime: रायपुर। रायपुर के रामनगर में होली के दिन एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। होली पर हुड़दंग कर रहे युवकों ने यह हमला किया, जिससे युवकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 18 वर्षीय नीरज लोधी के रूप में हुई है। आंरग थाना क्षेत्र का है।

Raipur City Crime: जानकारी के अनुसार, रामनगर चौक निवासी नीरज लोधी बुधवार को अपने दोस्तों के साथ बाइक पर होली मनाने निकला था। तभी आरंग के वार्ड नं. 02, साहू पारा में हुड़दंग कर रहे युवकों का नीरज से​ विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि हंगामा कर रहे युवकों ने उसे बाइक से गिराकर चाकू से मार डाला।

Raipur City Crime: हमले में नीरज के दो दोस्तों ने भागकर अपनी जान बचाई। मृतक के शरीर पर तीन जगह चाकू के निशान थे और सिर पर गंभीर चोट थी। नीरज अपने घर का इकलौता बेटा था।

Raipur City Crime: घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है। घटना के बाद मोहल्ले का माहौल तनावपूर्ण है और सुरक्षा के लिए घटनास्थल पर बड़ी संख्या में बल तैनात किए गए हैं। पुलिस संदिग्धों के घर छापेमारी की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button