Raipur City Crime : सेंट्रल ज़ोन पुलिस ने 132 हिस्ट्रीशीटर…! निगरानी बदमाशों की परेड ली…सरप्राइज चेकिंग में 28 वारंटी गिरफ्तार
रायपुर, 12 अप्रैल। Raipur City Crime : रायपुर पुलिस कमिश्नरी के सेंट्रल ज़ोन पुलिस ने रविवार तड़के चलाए गए अभियान में 132 हिस्ट्रीशीटर, गुंडा-निगरानी बदमाशों की चेकिंग की। इस दौरान 11 वारंटी गिरफ्तार किए। यह अभियान कोतवाली, गोलबाजार, मौदहापारा, गंज, सिविल लाइन, देवेंद्र नगर एवं तेलीबांधा पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से चलाया गया।
अभियान के दौरान पुराने हिस्ट्रीशीटर, गुंडा बदमाशों एवं निगरानी बदमाशों को तलब कर परेड ली गई। साथ ही पुराने चाकूबाजी के आरोपियों की सरप्राइज चेकिंग में 8 स्थाई वारंटी समेत 11 वारंटियों को भी गिरफ्तार किया।
हिस्ट्रीशीटर के फिंगर प्रिंट लेकर नेफीस (NAFIS) में एंट्री की कार्यवाही भी की गई। इन 132 गुंडा एवं निगरानी बदमाशों में लगभग 28% बदमाश थाना उपस्थित होकर सत्यापन, परेड में शामिल हुए। करीब 20% बदमाश अपने निवास पर नहीं पाए गए एवं फरार पाए गए।



