Drug Bust : कांकेर में बड़ा ड्रग्स खुलासा…! नाकाबंदी देख भागे गाड़ी एक्सीडेंट…कार से 35 लाख का गांजा बरामद…यहां देखें VIDEO

News Power Zone
2 Min Read
Drug Bust
कांकेर, 12 अप्रैल। Kanker Drug Bust : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में पुलिस ने गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। भारतमाला परियोजना के तहत बनी नई सड़क पर सक्रिय तस्करों के मंसूबों को नाकाम करते हुए पुलिस ने करीब 65 किलो अवैध गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत लगभग 35 लाख रुपये आंकी गई है।

नाकेबंदी देख भागे तस्कर, हुआ एक्सीडेंट

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा से छत्तीसगढ़ में गांजा खपाने की तैयारी चल रही है। सूचना के आधार पर नरहरपुर थाना क्षेत्र में नाकेबंदी की गई। पुलिस को देखते ही तस्करों ने वाहन तेज गति से भगाने की कोशिश की, लेकिन ओवरस्पीड के कारण वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

क्रेटा कार से मिला गांजा

दुर्घटनाग्रस्त Hyundai Creta कार से पुलिस ने 3 बोरियों में भरा 65 किलो गांजा बरामद किया। हालांकि हादसे के बाद आरोपी तस्कर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए।

संयुक्त कार्रवाई में सफलता

यह कार्रवाई नरहरपुर थाना और दुधावा थाना पुलिस की (Drug Bust) संयुक्त टीम ने की। घटना डब्बीपानी गांव में देर रात की बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि फरार तस्करों की तलाश जारी है और पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। भारतमाला सड़क के जरिए हो रही तस्करी को लेकर भी जांच तेज कर दी गई है।
Share This Article