RailOne App Ticket Rules : रेलवे का बड़ा अलर्ट…! WhatsApp का टिकट नहीं होगा मान्य…एक गलती और भरना पड़ेगा भारी जुर्माना…जानिए रेलवे का नया नियम

News Power Zone
3 Min Read
RailOne App Ticket Rules
रायपुर/बिलासपुर, 07 जुलाई। RailOne App Ticket Rules : अगर आप भी RailOne App से ट्रेन का अनारक्षित टिकट बुक करते हैं और उसका स्क्रीनशॉट या WhatsApp मैसेज दिखाकर यात्रा करने की सोच रहे हैं, तो सावधान हो जाइए। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने एक वास्तविक घटना के जरिए यात्रियों को डिजिटल टिकट के नियमों की जानकारी दी है। नियमों की अनदेखी करने पर जुर्माना भी भरना पड़ सकता है।

WhatsApp पर भेजा टिकट, फिर भी लगा जुर्माना

कोरबा से रायपुर जा रही एक महिला यात्री ने टिकट जांच के दौरान अपने भाई से फोन पर तत्काल टिकट बनवाया। भाई ने RailOne App से टिकट बुक कर उसका स्क्रीनशॉट WhatsApp पर भेज दिया। महिला ने वही स्क्रीनशॉट TTE को दिखाया, लेकिन रेलवे नियमों के अनुसार इसे वैध टिकट नहीं माना गया। जांच में पता चला कि टिकट ट्रेन छूटने के बाद जारी हुआ था और मूल टिकट उस मोबाइल में नहीं था, जिसमें RailOne App पंजीकृत था। इसके बाद TTE ने नियमों के तहत जुर्माना वसूला।

रेलवे ने बताया क्या है सही नियम?

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अनुसार डिजिटल टिकट तभी वैध माना जाएगा जब—
  • टिकट यात्रा शुरू होने से पहले लिया गया हो।
  • टिकट उसी मोबाइल फोन में उपलब्ध हो, जिसमें RailOne App रजिस्टर्ड है।
  • केवल WhatsApp, Screenshot या Forward किया गया टिकट मान्य नहीं होगा।
  • टिकट जांच के समय वही मोबाइल साथ होना चाहिए।
  • मोबाइल पर्याप्त चार्ज होना भी यात्री की जिम्मेदारी है।
  • रजिस्टर्ड मोबाइल से बुक किया गया टिकट केवल उसी मोबाइल धारक के लिए वैध है।

अब बढ़ गया है न्यूनतम जुर्माना

रेलवे ने यात्रियों को यह भी याद दिलाया कि 19 जून 2026 से बिना वैध टिकट या अनियमित टिकट के यात्रा करने पर न्यूनतम जुर्माना ₹250 से बढ़ाकर ₹500 कर दिया गया है। ऐसे में डिजिटल टिकट का सही तरीके से उपयोग करना बेहद जरूरी है।

यात्रियों के लिए रेलवे की सलाह

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले ही वैध टिकट लें और डिजिटल टिकट से जुड़े सभी नियमों का पालन करें, ताकि जुर्माने और अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।
Share This Article