Asmita City Taekwondo League:  2 मार्च से, गांधी स्टेडियम अंबिकापुर में होगा आयोजन, छत्तीसगढ़ ताइक्वांडो एसोसिएशन ने प्रतिभागियों को भेजा आमंत्रण

News Power Zone
1 Min Read

 

अंबिकापुर। भारतीय खेल प्राधिकरण और छत्तीसगढ़ ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान एवं छत्तीसगढ़ सरकार के सहयोग अस्मिता सिटी ताइक्वांडो लीग का आयोजन 2 मार्च, रविवार को
गांधी स्टेडियम अंबिकापुर में किया जाएगा। अस्मिता सिटी ताइक्वांडो लीग में विशेष रूप से जूनियर और सीनियर श्रेणियों (लड़कियों) के लिए प्रतिस्पर्धा होगी।

छत्तीसगढ़ ताइक्वांडो संघ के महासचिव अनिल द्विवेदी इसकी जानकारी देते हुए बताया कि सभी प्रतिभागियों के लिए प्रवेश शुल्क माफ किया जाएगा। प्रतिभागियों की इंट्री दो मार्च सुबह 8 बजे तक होगी। अनिल द्विवेदी ने ताइक्वांडो प्रशिक्षकों से अनुरोध किया है कि वे समय पर प्रतिभागियों को इंट्री दिलाएं।

Share This Article