Prison Incidenta : रायपुर जेल में आत्महत्या से हड़कंप…! गाड़ा समाज तख्तियां लेकर पहुंचा जेल…यहां देखें Video

News Power Zone
1 Min Read
Prison Incident
रायपुर, 05 जनवरी। Prison Incidenta : राजधानी रायपुर की सेंट्रल जेल में एक विचाराधीन कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार सुनील महानद ने जेल की बड़ी गोल 5 नंबर बैरक में शाम लगभग 6 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने जेल प्रशासन पर कैदी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए इस घटना के लिए जिम्मेदारी तय करने की मांग की है। जेल की व्यवस्था और सुरक्षा पर भी कई गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं। घटना के बाद गंज थाना इलाके में तनाव फैल गया। बड़ी संख्या में गाड़ा समाज के लोग जेल के बाहर धरना दे रहे हैं और उच्च स्तरीय जांच एवं मुआवजे की मांग कर रहे हैं। मौके पर पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद हैं और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जांच के दौरान यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कैदी की मौत आत्महत्या थी या किसी अन्य कारण से हुई।  
Share This Article