Preity Zinta: ‘पंजाबी शेर वापस लौटेंगे..’ अपनी टीम को प्रीति जिंटा का इमोशनल मैसेज, ‘सरपंच’ के लिए कही ये बात

News Power Zone
3 Min Read

आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक रहा। प्रीति जिंटा की टीम पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) फाइनल में पहुंची। 03 जून को हुए मैच में जीत आरसीबी के खाते में दर्ज हुई। फाइनल में मिली हार के बाद प्रीति जिंटा काफी मायूस नजर आईं। हालांकि, अपनी टीम का हौसला बढ़ाने में उन्होंने कसर नहीं छोड़ी। अब करीब तीन-चार दिन बाद प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर टीम का शुक्रिया अदा किया है।

बोलीं- ‘शानदार रही यात्रा’
प्रीति जिंटा ने आज शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों की तस्वीर वाला पोस्टर शेयर किया है, जिस पर लिखा है, ‘थैंक्यू’। इसके साथ उन्होंने एक लंबा नोट लिखा है, जो काफी इमोशनल है। प्रीति जिंटा ने लिखा है, ‘यह सफर उस तरह से खत्म नहीं हुआ, जैसा हमने चाहा था, लेकिन… यह यात्रा शानदार थी! यह रोमांचक, मनोरंजक और काफी प्रेरणादायक रही।

पसंद आई टीम की ये खूबियां

उन्होंने आगे लिखा है, ‘मुझे अपनी युवा टीम की लड़ाई और धैर्य पसंद आया। हमारे शेरों ने पूरे टूर्नामेंट में यह दिखाया। मुझे यह पसंद आया कि कैसे हमारे कप्तान, हमारे सरपंच ने आगे बढ़कर लीड किया। कैसे भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ियों ने इस आईपीएल में अपना दबदबा बनाया! यह साल अनोखा था। हमने कई रिकॉर्ड तोड़े। हालांकि, हमने चोट और राष्ट्रीय कर्तव्य के कारण अपने प्रमुख खिलाड़ियों को खो दिया। टूर्नामेंट में रुकावट देखी। घरेलू खेलों को दूसरे राज्यों में स्थानांतरित किया और एक स्टेडियम को खाली कराया! हमने खुद को हर तरह से ढाला और एक दशक बाद पॉइंट टेबल में टॉप आए। हम फाइनल तक पहुंचे और लड़े।

पंजाब किंग्स के हर खिलाड़ी पर प्रीति को गर्व

प्रीति ने आगे लिखा, ‘मुझे पंजाब किंग्स के हर खिलाड़ी पर गर्व है, जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट में इतना शानदार प्रदर्शन किया। एक बेहतरीन सीजन के लिए उन सभी को और हमारे सपोर्ट स्टाफ और PBKS के सभी लोगों को बहुत-बहुत धन्यवाद। सबसे बढ़कर हमारे शेर स्क्वॉड- हमारे फैंस का तहे दिल से शुक्रिया, जो हर मुश्किल समय में हमारे साथ खड़े रहे। हम जो भी हैं और जिस मुकाम पर पहुंचे हैं, वह सब आपकी वजह से है’।

Share This Article