Political Controversy : CM से पहले ‘अनावरण’…! अंबिकापुर में बड़ा विवाद…भड़काऊ भाषण पर केस दर्ज

News Power Zone
2 Min Read
Political Controversy

अंबिकापुर, 11 अप्रैल। Political Controversy : सरगुजा जिले में शहीद चंद्रशेखर आज़ाद की प्रतिमा के अनावरण को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। तय कार्यक्रम से पहले प्रतिमा का अनावरण करने और भड़काऊ भाषण देने के आरोप में युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

तय कार्यक्रम से पहले ही अनावरण

जानकारी के अनुसार, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष विकाल झा ने 8 अप्रैल की देर रात अपने साथियों के साथ आकाशवाणी चौक पहुंचकर ढकी हुई प्रतिमा का अनावरण कर दिया। जबकि नगर निगम द्वारा इसका आधिकारिक अनावरण 9 अप्रैल को मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के हाथों कराया जाना प्रस्तावित था।

VIDEO से बढ़ा विवाद

बताया जा रहा है कि अनावरण के दौरान का VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें भड़काऊ भाषण दिए जाने के आरोप लगे हैं। इस VIDEO के सामने आने के बाद मामला और तूल पकड़ गया।

शिकायत पर FIR दर्ज

यह मामला नगर निगम के इंजीनियर प्रदीप कुमार पैकरा की शिकायत पर दर्ज किया गया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि वायरल VIDEO में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाला भाषण प्रसारित किया गया।

कोतवाली पुलिस ने इस मामले में विकाल झा और उनके साथियों के खिलाफ धारा 221, 3(5), 324(3), 353(2) के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।

बढ़ा सियासी पारा

घटना के बाद सरगुजा की राजनीति गरमा गई है। तय कार्यक्रम (Political Controversy) से पहले अनावरण और FIR दर्ज होने के बाद यह मामला अब राजनीतिक रंग लेता नजर आ रहा है।

Share This Article