कोरबा

Police With Human Touch : कोरबा में खाकी का बदला अंदाज़…! IPS सिद्धार्थ तिवारी ने मंच पर गुनगुनाया गीत

कोरबा, 20 दिसंबर। Police With Human Touch : आमतौर पर सख्त, अनुशासित और कड़क छवि में नजर आने वाली खाकी जब अपने संवेदनशील और मानवीय रूप में सामने आती है, तो हर कोई हैरान रह जाता है। ऐसा ही दिल छू लेने वाला नजारा कोरबा में देखने को मिला, जहां जिला पुलिस अधीक्षक IPS सिद्धार्थ तिवारी ने मंच पर माइक थामकर फिल्मी गीत गुनगुनाया और पूरे समारोह को यादगार बना दिया।

मौका था कोरबा के तत्कालीन कलेक्टर अजीत बसंत के सरगुजा तबादले पर आयोजित फेयरवेल कार्यक्रम का, जो मड़वारानी क्लब में प्रशासन की ओर से रखा गया था। इसी दौरान एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने मंच संभालते हुए प्यार करते करते यूं ही कहीं खो जाएं… कभी अलविदा न कहना गीत की धुन छेड़ी।

जैसे ही उनकी आवाज गूंजी, हॉल तालियों से भर उठा। अधिकारी, कर्मचारी और जवान झूम उठे। आमतौर पर कड़क अफसर के रूप में पहचाने जाने वाले एसपी का यह अंदाज देख हर कोई अचंभित और भावुक हो गया।

कार्यक्रम में इसके बाद अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी गायन में हिस्सा लिया, जिससे माहौल और भी खुशनुमा हो गया। यह दृश्य साफ तौर पर यह संदेश देता नजर आया कि वर्दी के भीतर भी एक संवेदनशील दिल धड़कता है।

एसपी सिद्धार्थ तिवारी का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स उनके इस सादगी भरे, मानवीय और सहज अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि ऐसे पल प्रशासन और आम जनता के बीच की दूरी को कम करते हैं और भरोसे को मजबूत बनाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button