BreakingFeaturedदेशराजनीति

PM Modi: पेट्रोल-डीजल का संयम से इस्तेमाल जरूरी, PM मोदी ने 24 घंटे में दूसरी बार की अपील

PM Modi: वडोदरा। Petrol-Diesel Prices Hike: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 घंटे में दो बार देशवासियों से सोने की खरीद से बचने की अपील की। पीएम मोदी ने कहा सोने के आयात पर देश का पैसा विदेश जाता है। गुजरात में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमें हर छोटे-बड़े प्रयास से उन उत्पादों का उपयोग कम करना है जो विदेश से आते हैं, और ऐसे व्यक्तिगत कामों से भी बचना है जिनमें विदेशी मुद्रा खर्च होती है।

 

 

PM Modi: बता दें कि इससे पहले रविवार को भी प्रधानमंत्री ने मिडिल ईस्ट में जारी जंग को लेकर कई अहम बातें कही थीं। उस दौरान भी उन्होंने विदेशी मुद्रा पर चर्चा की और सोने की खरीद न करने का जिक्र किया था। आज सोमवार को गुजरात में प्रधानमंत्री ने कहा कि हमें भारत के नागरिक के तौर पर अपने कर्तव्यों को प्राथमिकता देनी होगी।

 

 

PM Modi: प्रधानमंत्री ने याद दिलाया कि पहले भी जब-जब देश युद्ध या किसी बड़े संकट से गुजरा है, सरकार की अपील पर हर नागरिक ने अपना दायित्व निभाया है। आज भी जरूरत है कि हम सब मिलकर अपना दायित्व निभाएं और देश के संसाधनों पर पड़ने वाले बोझ को कम करें।

 

 

PM Modi: पेट्रोल-डीजल का उपयोग कम करें

 

 

 

पीएम मोदी ने गुजरात में कहा कि मेरी हर देशवासी से अपील है कि जहां संभव हो, पेट्रोल-डीजल का उपयोग कम करें और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें। इसके साथ ही उन्होंने सरकारी और निजी दफ्तरों में वर्चुअल मीटिंग और वर्क फ्रॉम होम को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने कहा कि खाने के तेल के आयात पर भी बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा खर्च होती है। समय की मांग है कि ‘वोकल फॉर लोकल’ को अपनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button