Featuredदेशसामाजिक

ISRO के पूर्व अध्यक्ष के. कस्तूरीरंगन का बेंगलुरु में निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख –

Former ISRO Chairman K. Kasturirangan passed away: नई दिल्ली/बेंगलुरु। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के पूर्व अध्यक्ष डॉ. के. कस्तूरीरंगन का शुक्रवार को बेंगलुरु में निधन हो गया। 84 वर्षीय कस्तूरीरंगन लंबे समय से बीमार चल रहे थे. उनका अंतिम संस्कार रविवार को किया जाएगा। उनके निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी दुख व्यक्त किया है।

Former ISRO Chairman K. Kasturirangan passed away: पीएम मोदी ने एक्स पर अपनी एक पोस्ट में कहा है कि मैं भारत की वैज्ञानिक और शैक्षिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण व्यक्ति डॉ. के. कस्तूरीरंगन के निधन से बहुत दुखी हूं। उनके दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति निस्वार्थ योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

Former ISRO Chairman K. Kasturirangan passed away: उन्होंने इसरो में बहुत मेहनत से काम किया, भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया, जिसके लिए हमें वैश्विक मान्यता भी मिली। उनके नेतृत्व में महत्वाकांक्षी उपग्रह प्रक्षेपण भी हुए और नवाचार पर ध्यान केंद्रित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button