PM Modi addressed PMO officials: पीएम मोदी ने PMO के अफसरों को कहा- मेरी टीम पर देश को भरोसा, देखें लाइव Video

News Power Zone
1 Min Read

नई दिल्ली। PM Modi addressed PMO officials: प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के दूसरे दिन सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने पीएमओ के अधिकारियों को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि 10 साल पहले हमारे देश में एक छवि बनी हुई थी कि पीएमओ एक शक्ति का केंद्र है। एक बहुत बड़ा पावर सेंटर है। मैं न सत्ता के लिए पैदा हुआ हूं और न मैं शक्ति आर्जित करने के लिए सोचता हूं।

PM Modi addressed PMO officials: मोदी ने कहा हमने 2014 से जो कदम उठाए हैं, हमने इसे एक उत्प्रेरक एजेंट के रूप में विकसित करने का प्रयास किया है। पीएमओ सिर्फ मोदी का नहीं, यह सभी लोगों का पीएमओ होना चाहिए।

 

PM Modi addressed PMO officials: उन्होंने कहा, हम वो लोग नहीं हैं जिनका ऑफिस इतने बजे शुरू होता है और इतने बजे खत्म होता है। हमारी सोच की कोई सीमा नहीं है और हमारे प्रयासों का कोई मापदंड नहीं है. जो इससे परे हैं वो मेरी टीम हैं और देश उस टीम पर भरोसा करता है।

Share This Article