Featuredदेशराजनीतिसामाजिक

MCA President Amol Kale Passes Away: भारत-पाकिस्तान मैच के बाद MCA अध्यक्ष अमोल काले को आया हार्ट अटैक, मौत

न्यूयॉर्क/मुंबई। MCA President Amol Kale Passed Away: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में रविवार भारतीय टीम और पाकिस्तान के बीच खेले गए मैच देखने के लिए अमेरिका पहुंचे मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के अध्यक्ष अमोल काले का हार्ट अटैक से निधन हो गया। स्टेडियम में मैच के बाद अचानक उनकी तबीयत खराब हुई और हार्ट अटैक से निधन हो गया।

 

MCA President Amol Kale Passed Away: अमोल काले को डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस का करीबी माना जाता था. बता दें कि अमोल MCA के अधिकारियों के साथ यह भारत-पाकिस्तान मुकाबले देखने के लिए न्यूयॉर्क के नसाऊ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पहुंचे थे।

 

 

MCA President Amol Kale Passed Away: अमोल काले पिछले साल ही मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के अध्यक्ष बने थे। बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष आशीष शेलार और देवेंद्र फडणवीस के करीबी अमोल काले ने अध्यक्ष पद के चुनाव में संदीप पाटिल को हराया था।

Related Articles

Back to top button