कोरबा

Gaura Puja : 11 जनवरी को कोरबा आएंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…! बैगा- पुजेरी सम्मेलन और गौरा पूजा महोत्सव में होंगे शामिल

स्थानीय लोगों में खासा उत्साह

कोरबा, 10 जनवरी। Gaura Puja : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 11 जनवरी को कोरबा जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे आईटीआई तानसेन चौक के समीप स्थित महर्षि वाल्मीकि आश्रम में आयोजित बैगा-पुजेरी सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री गौरा-गौरी पूजा महोत्सव में भी सहभागिता करेंगे।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस द्वारा रूट डायवर्जन किया गया है, जिसका चार्ट जारी कर दिया गया है। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और यातायात व्यवस्था में सहयोग करें।

मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर आदिवासी समाज और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। बैगा-पुजेरी सम्मेलन को आदिवासी संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण आयोजन माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button