कोरबा

Pali Festival-2026 : पाली महोत्सव-2026 में रोमांच का तड़का…! ‘चैतुरगढ़ थंडर राइड’ साइकिल रेस का आयोजन

थंडर राइड में जीतेंगे 25 हजार रुपये

कोरबा, 30 जनवरी। Pali Festival-2026 : महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में आगामी 15 एवं 16 फरवरी 2026 को दो दिवसीय ‘पाली महोत्सव’ का भव्य आयोजन ग्राम केराझरिया, पाली स्थित महोत्सव ग्राउंड में किया जाएगा। स्थानीय संस्कृति के संरक्षण और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस महोत्सव के पहले दिन 15 फरवरी को ‘पाली चैतुरगढ़ थंडर राइड 2026’ साइकिल रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

यह साइकिल रेस पाली से चैतुरगढ़ तक होगी, और इसमें 15 साल और उससे ज़्यादा उम्र के पुरुष और महिलाएँ हिस्सा ले सकते हैं। जीतने वालों के लिए आकर्षक कैश प्राइज़ की घोषणा की गई है। पुरुषों और महिलाओं दोनों कैटेगरी में: पहला प्राइज़: ₹25,000, दूसरा प्राइज़: ₹15,000, तीसरा प्राइज़: ₹10,000 है।

इसके अलावा चतुर्थ एवं पंचम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को ₹1,100 की प्रोत्साहन राशि तथा अगले दो प्रतिभागियों को सांत्वना नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

इच्छुक प्रतिभागी गूगल लिंक या क्यूआर कोड के माध्यम से अपना पंजीयन 13 फरवरी 2026 की शाम 5 बजे तक करा सकते हैं। प्रतियोगिता से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग के खेल अधिकारी श्री दीनू पटेल (मो. 7067747300) एवं सहायक खेल अधिकारी  राम कृपाल साहू (मो. 9074668699) से संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button