Featuredकोरबासामाजिक

NPZ Breaking: सीमेंट कारोबारी पर GST का छापा.. सीमेंट लोड गाड़ी को रूकवाकर चल रही पूछताछ…

कोरबा। निहारिका क्षेत्र के एक सीमेंट कारोबारी पर जीएसटी की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। टीम ने आज तड़के सीमेंट लोड गाड़ी को रोककर पूछताछ कर रही है। कारोबारी के दुकान पर जीएसटी की एंट्री के बाद जीएसटी चोरी करने वालो में हड़कंप मच गया है।

बता दें कि बुधवार को तड़के निहारिका क्षेत्र के तलरेजा सीमेंट दुकान में स्टेट जीएसटी की टीम ने दबिश दी है। जानकारी के मुताबिक तलरेजा सीमेंट दुकान में खाली हो रहे गाड़ी से जब जीएसटी की टीम पूछताछ की तो संतोषजनक जवाब नही मिला। जिससे टीम के लोगो ने सीमेंट खाली करना बंद करा दिया। बहरहाल जीएसटी दस्तावेज खंगालने की खबर वायरल होने के बाद मित्तल ट्रेडर्स में हड़कंप मच गया है।

Related Articles

Back to top button