Nova Nature Team : किचन में गैस सिलेंडर के पीछे फन फैलाए बैठा था नाग…! नोवा नेचर टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू…इस तरह की परेशानी से बचने दिए गए फोन नंबर पर करें संपर्क
वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम नोवा नेचर के जितेंद्र सारथी ने दी राहत
कोरबा, 14 जनवरी। Nova Nature Team : कोरबा जिले के सिंगापुर क्षेत्र में मंगलवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक घर के किचन में गैस सिलेंडर के पीछे फन फैलाए हुए नाग को बैठे देखा गया। नाग को देखकर घर की महिला अर्चना कंवर घबरा गईं और कुछ देर के लिए सन्न रह गईं।
फन फैलाए सांप को देखकर यह साफ हो गया कि यह बेहद जहरीला नाग है। महिला ने तुरंत पड़ोसियों को सूचना दी, लेकिन कोई भी इस खतरनाक सांप को पकड़ने की हिम्मत नहीं जुटा सका। इसके बाद वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम नोवा नेचर के जितेंद्र सारथी को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही जितेंद्र सारथी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूरी सावधानी व कुशलता के साथ नाग का सुरक्षित रेस्क्यू किया। विशेष उपकरणों की मदद से सांप को पकड़कर सुरक्षित थैले में रखा गया। रेस्क्यू के बाद घर के सभी सदस्यों ने राहत की सांस ली।
रेस्क्यू के पश्चात नाग को उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया गया। इस दौरान जितेंद्र सारथी ने लोगों से अपील की कि इस तरह की स्थिति में घबराएं नहीं, सांप को नुकसान न पहुंचाएं और तुरंत वन विभाग या रेस्क्यू टीम को सूचना दें। उन्होंने बताया कि आपात स्थिति में रेस्क्यू हेल्पलाइन नंबर 8817534455 पर संपर्क किया जा सकता है।



