Featuredकोरबाक्राइम

KORBA BREAKING: जोड़ा पुल के नीचे नहर में तैरती मिली लाश… इलाके में सनसनी, हत्या या हादसा? पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी

कोरबा। Korba canal dead body found शहर के राताखार इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जोड़ा पुल के नीचे नहर में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश तैरती हुई दिखाई दी। स्थानीय लोगों की नजर जैसे ही पानी में उतराती लाश पर पड़ी, मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Korba canal dead body found देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लाश को नहर से बाहर निकलवाया। प्रारंभिक जांच में शव की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन हालत को देखकर मामला संदिग्ध लग रहा है।

स्थानीय लोगों के बीच कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं—कुछ इसे हत्या कर फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं, तो कुछ इसे हादसा मान रहे हैं। हालांकि, पुलिस फिलहाल किसी भी नतीजे पर पहुंचने से बच रही है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि आखिर यह मामला हत्या है, आत्महत्या या फिर कोई दुर्घटना।
फिलहाल इस सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके में डर और चर्चा का माहौल बना दिया है। अब सभी की नजर पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हुई है।

Related Articles

Back to top button