बिलासपुर

CM Visit : बिलासपुर में VIP मूवमेंट के बीच बवाल…! सर्किट हाउस गेट पर भड़की BJP नेत्री…बोले- हमारे ही CM हैं…? VIDEO वायरल

BJP नेत्री गौरी गुप्ता और पुलिस के बीच तीखी बहस

बिलासपुर, 31 मार्च। CM Visit :  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दौरे के दौरान उस वक्त हंगामे की स्थिति बन गई, जब भाजपा नेत्री गौरी गुप्ता को सर्किट हाउस में प्रवेश से रोक दिया गया। इस दौरान नेत्री और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी बहस हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

प्रोटोकॉल को लेकर भड़कीं नेत्री

बताया जा रहा है कि रविवार रात सीएम के दौरे के चलते सर्किट हाउस परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू थी। इसी दौरान गौरी गुप्ता वहां पहुंचीं और अंदर जाने की कोशिश की, लेकिन ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने प्रोटोकॉल का हवाला देते हुए उन्हें रोक दिया।

इस पर नेत्री भड़क उठीं और पुलिसकर्मियों से कहने लगीं, एसपी से बात कराओ, एसपी भी नहीं रोकते… हमारे ही सीएम हैं वो, प्रोटोकॉल नहीं पता क्या? उन्होंने खुद को भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष बताते हुए नाराजगी जताई।

बहस के बाद मिली एंट्री

मौके पर काफी देर तक बहस और हंगामा चलता रहा। बाद में एक भाजपा नेता के हस्तक्षेप के बाद उन्हें सर्किट हाउस के अंदर जाने की अनुमति मिल गई। हालांकि इस दौरान माहौल तनावपूर्ण बना रहा।

अटल प्रतिमा अनावरण के बाद पहुंचे थे CM

दरअसल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रिवर व्यू में भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इसके बाद वे सर्किट हाउस पहुंचे, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

VIDEO हुआ वायरल

पूरी घटना का वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पुलिस और भाजपा नेत्री के बीच तीखी नोकझोंक साफ देखी जा सकती है। फिलहाल, इस मामले में पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है और न ही किसी प्रकार की शिकायत दर्ज की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button