जब तक गिड़गिड़ाओ नहीं, कोई मदद नहीं करता’, अजय देवगन और अक्षय कुमार को लेकर बोलीं रिमी सेन

News Power Zone
2 Min Read

न्यूज डेस्क। हंगामा’, ‘धूम’, ‘फिर हेरा फेरी’ और ‘गोलमाल’ जैसी फिल्मों से धमाल मचाने वालीं एक्ट्रेस रिमी सेन पिछले कई साल से एक्टिंग से दूर हैं। उन्होंने लेटेस्ट इंटरव्यू में इसके बारे में बात की और साथ ही बताया कि वह को-स्टार्स अजय देवगन और अक्षय कुमार के भी टच में नहीं हैं। रिमी सेन ने यह भी कहा कि जब तक गिड़गिड़ाओ नहीं, तब तक इंडस्ट्री में काम नहीं मिलता। रिमी सेन की पिछली फिल्म साल 2011 में आई थी ‘शागिर्द’ और तबसे उन्होंने किसी फिल्म में एक्टिंग नहीं की है। यही नहीं, वह पब्लिक इवेंट्स या किसी अवॉर्ड शो में भी नजर नहीं आतीं।

Rimi Sen ने ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ से बातचीत में कहा, ‘मैं कॉमेडी फिल्में कर-करके के थक गई थी। मेरे लिए ज्यादा रोल नहीं हुआ करते थे। मेरा सिर्फ फर्नीचर का रोल होता था। कुछ फिल्मों में मेरा अच्छा रोल था, जैसे ‘हंगामा’ और ‘जॉनी गद्दार’। लेकिन ‘जॉनी गद्दार’ नहीं चली, और मैं वैसा ही काम करना चाहती थी।’

‘ जब तक गिड़गिड़ाओ नहीं, हेल्प नहीं मिलती’

रिमी सेन ने सलमान खान के शो ‘बिग बॉस’ से कमबैक करने की कोशिश की थी, पर सफल नहीं रहीं। वह फिल्म प्रोड्यूसर बन गईं और मूवी प्रोड्यूस की। रिमी सेन ने अक्षय कुमार और अजय देवगन संग काम किया, पर कहा कि वह उनके संपर्क में नहीं हैं। वह बोलीं, ‘मैं किसी से मदद नहीं मांग सकती। जब तक गिड़गिड़ाओ नहीं, हेल्प नहीं मिलती। भला बाकी लोग अपना फायदा क्यों नहीं देखेंगे? कोई क्यों खुद से आगे बढ़कर आपकी मदद करेगा?’

 

मुझे खुद को बेचना नहीं आता था’

रिमी सेन ने आगे कहा कि वह खुद की मार्केटिंग करने में बिल्कुल भी अच्छी नहीं थीं। इसी वजह से वह पीछे रह गईं। वह बोलीं, ‘टैलेंट बाद में आता है, पहले आपको लोगों को हैंडल करना आना चाहिए। नहीं तो टैलेंट पड़ा रहेगा स्टोर रूम में। मुझे नहीं आता था बेचना, पीआर करना।’

Share This Article