CG Vyapam: सीजी व्यापम ने प्रवेश परीक्षाओं की तारीख बदली अब इस तारीख को होगी PET, PRE, MCA और PPT की परीक्षा

Desk Reporter
1 Min Read

रायपुर। CG Vyapam: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने लोकसभा चुनाव 2024 के चलते प्रवेश परीक्षाओं की तारीख में बदलाव किया है। संशोधित तारीख के अनुसार PET की प्रवेश परीक्षा पहले 6 जून को होनी थी, वह अब 13 जून 2024 को होगी। वहीं प्री-MCA की परीक्षा 30 मई को आयोजित होनी थी, उसे बढ़ाकर 13 जून किया गया है।

 

 

CG Vyapam: इसी तरह PPHT की परीक्षा 6 जून के बजाय 13 जून को होगी। PPT की परीक्षा 23 जून को ही होगी। इसी तरह पीएटी/पीवीपीटी भी पूर्व में तय तिथि 16 जून को ही होगी। प्री बीए बीएड/प्रीबीएस बीएड की परीक्षा 13 जून को आयोजित होनी थी इसे बढ़ाकर 15 जून किया गया है। पूर्व में घोषित परीक्षा तिथि के आसपास लोकसभा चुनाव से परीक्षाओं पर प्रभाव पड़ सकता है।

Share This Article