Naxalites Surrender : कुम्ही में बड़ा आत्मसमर्पण…! 12 नक्सलियों ने हथियार डाले

News Power Zone
2 Min Read
Naxalite Surrender
खैरागढ़, 08 दिसंबर। Naxalites Surrender : सोमवार सुबह सुरक्षा बलों को नक्सल उन्मूलन अभियान में बड़ी सफलता मिली।। थाना बकर कट्टा अंतर्गत ग्राम कुम्ही में CPI (माओवादी) संगठन के 12 सक्रिय कैडरों ने पुलिस और प्रशासन के सामने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने की इच्छा जताई। आत्मसमर्पण करने वालों में CCM, DVCM, ACM और PM स्तर के सदस्य शामिल हैं, जिनमें से कई पर गंभीर नक्सली वारदातों में शामिल होने के आरोप रहे हैं।

सरेंडर करने वालों के नाम और बरामद हथियार

  • रामधेर मज्जी (CCM) – AK-47
  • चंदू उसेंडी (DVCM) – 30 कार्बन
  • ललिता (DVCM) – बिना हथियार
  • जानकी (DVCM) – इंसास
  • प्रेम (DVCM) – AK-47
  • रामसिंह दादा (ACM) – .303 राइफल
  • सुकेश पोट्टम (ACM) – AK-47
  • लक्ष्मी (PM) – इंसास
  • शीला (PM) – इंसास
  • सागर (PM) – SLR
  • कविता (PM) – .303 राइफल
  • योगिता (PM) – बिना हथियार

हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय

प्रशासन ने बताया कि सभी नक्सलियों ने स्वेच्छा से हथियार छोड़कर शांति और विकास के मार्ग पर चलने का फैसला किया है। उन्हें शासन की पुनर्वास और पुनर्स्थापना योजनाओं का लाभ दिया जाएगा, जिसमें रोजगार, आवास, शिक्षा और सुरक्षा से संबंधित सुविधाएं शामिल हैं। अधिकारियों ने कहा कि यह आत्मसमर्पण क्षेत्र में सक्रिय नक्सली नेटवर्क के लिए बड़ा झटका है और अभियान को नई ऊर्जा मिली है। लगातार सर्च ऑपरेशन, विकास कार्यों की बढ़ोतरी और पुलिस-प्रशासन की रणनीतिक पहल इस सफलता की प्रमुख वजह बताई जा रही है। कुम्ही और आसपास के इलाकों में सरेंडर के बाद शांति का माहौल है और सुरक्षा एजेंसियां इसे नक्सल प्रभावित क्षेत्र में स्थायी बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मान रही हैं।
Share This Article