Korba Durga Puja Committee 2026: पुराना बस स्टैंड में फिर सजेगा मां दुर्गा का दरबार, दशहरा उत्सव की कमान नई टीम के हाथ में..

News Power Zone
3 Min Read

कोरबा। Korba Durga Puja  पुराना बस स्टैंड एक बार फिर मां दुर्गा की भक्ति और दशहरा उत्सव के रंग में रंगने को तैयार है। सार्वजनिक श्री दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव समिति की बैठक में वर्ष 2026 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। बैठक समिति के संरक्षक श्री गोपाल अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई, जिसमें आगामी आयोजन को भव्य और व्यवस्थित बनाने को लेकर अहम फैसले लिए गए।

 

बैठक की शुरुआत में वर्ष 2025 के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। चर्चा और समीक्षा के बाद इसे सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। इसके बाद वर्ष 2026 के लिए नई टीम की जिम्मेदारियां तय की गईं।

 

नई टीम में किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

 

समिति में श्री सुरेंद्र लांबा को संरक्षक एवं अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं राजेश अग्रवाल और अनिल जायसवाल को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गोपाल अग्रवाल कोषाध्यक्ष और प्रवीण पांडे सचिव होंगे।

 

दशहरा उत्सव की टीम भी तैयार

 

दशहरा उत्सव समिति में श्री विनोद अग्रवाल, विकास अग्रवाल, आशीष जायसवाल, रोशन जायसवाल, प्रकाश अग्रवाल, सिद्धार्थ वासन, विजय अरोड़ा के साथ कीर्ति अग्रवाल और संतोष पाल को भी शामिल किया गया है।

 

पूजा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी जिम्मेदारी तय

 

पूजा समिति में अंजू साहू, राजा राव, गजेंद्र जायसवाल, रितेश अग्रवाल, समीर मजूमदार, तिलक राज अरोड़ा और नितेश साहू को जिम्मेदारी दी गई है।

 

वहीं सांस्कृतिक समिति में राजेंद्र मेहता, भवानी सुल्तानिया, अशोक अग्रवाल, सुनील जैन, आशीष टमकोरिया, यस लांबा, यश पांडे, केदार साह, संदीप अग्रवाल और पिंटू शामिल हैं।

 

भव्य आयोजन का संकल्प, तैयारियां जल्द होंगी शुरू

 

बैठक में समिति ने आगामी दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव को भव्य स्वरूप देने का निर्णय लिया। आयोजन से जुड़ी सभी तैयारियां समय पर पूरी करने और श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया गया। सदस्यों ने उत्सव को सफल बनाने के लिए सामूहिक सहयोग और सहभागिता का संकल्प लिया।

 

बैठक के बाद भावुक हुआ माहौल

 

बैठक संपन्न होने के बाद समिति के पूर्व संरक्षक एवं अध्यक्ष स्वर्गीय श्री सत्येंद्र वासन को श्रद्धांजलि दी गई। उपस्थित पदाधिकारियों और सदस्यों ने दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

 

Share This Article