Middle East Crisis : खाड़ी में बढ़े तनाव के बीच अबू धाबी में फंसे छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री के बेटे-बहू…! ईरान पर हमले के बाद फ्लाइट रद्द
पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा के पुत्र नितेश और उनकी पत्नी सिद्धि
रायपुर, 07 मार्च। Middle East Crisis : अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमले के बाद खाड़ी क्षेत्र में तनाव का माहौल है। हालात को देखते हुए कई उड़ानें रद्द कर दी गई हैं, जिसके कारण बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक वहां फंस गए हैं। इन्हीं में छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा के पुत्र नितेश वर्मा और उनकी पत्नी सिद्धि वर्मा भी शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार, नितेश और सिद्धि अबू धाबी में हैं और फ्लाइट रद्द होने के कारण भारत वापस नहीं लौट पा रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय स्थिति को देखते हुए कई एयरलाइनों ने उड़ानें स्थगित कर दी हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
परिजनों के मुताबिक, दोनों सुरक्षित हैं, लेकिन लगातार उड़ानें रद्द होने से उनकी वापसी फिलहाल टल गई है। इस खबर के बाद परिवार और शुभचिंतकों में चिंता का माहौल है और सभी उनके सुरक्षित लौटने की उम्मीद कर रहे हैं।



