Korba News: कोरबा में होने जा रहा 100 बेड के Shivay Hospital का शुभारंभ, अब यहीं मिलेगा न्यूरोसर्जरी, NICU और ICU इलाज

News Power Zone
1 Min Read
Oplus_131072

कोरबा। ऊर्जा नगरी कोरबा के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए आज का दिन खास माना जा रहा है। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस Shivay Hospital का आज शुभारंभ होने जा रहा है। 100 बेड वाले इस अस्पताल के शुरू होने से शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के मरीजों को अब गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए बड़े शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।

 

अस्पताल में न्यूरोसर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, शिशु रोग, ऑर्थोपेडिक्स, जनरल सर्जरी, फिजियोथेरेपी और रेडियोलॉजी जैसी कई विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध होंगी। इसके साथ ही NICU, एड्ल्ट ICU, मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर और डायलिसिस यूनिट जैसी आधुनिक सुविधाएं भी तैयार की गई हैं।
मरीजों की जांच के लिए यहां सीटी स्कैन, सोनोग्राफी, डिजिटल एक्स-रे और C-ARM जैसी एडवांस डायग्नोस्टिक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। वहीं रीढ़ और लकवा के मरीजों के लिए फिजियोथेरेपी विभाग में आधुनिक तकनीक और विशेष उपकरण लगाए गए हैं।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि Shivay Hospital की शुरुआत से कोरबा में चिकित्सा सुविधाओं का स्तर काफी बेहतर होगा और मरीजों को बड़े शहरों जैसा इलाज अब अपने ही शहर में मिल सकेगा।

Share This Article